*शिक्षको ने अपनी मांगो को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया धरना*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वाहन पर पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्ते, माध्यमिक शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं वेतन भुगतान ,एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षकों के एनपीएस कटौती राशि के अंतरण व पासबुक में अंकन आदि सहित 16 बिंदुओं से संबंधित मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शिक्षक विधायक डा.विजय वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शनिवार को विशाल धरना- प्रदर्शन कर शासन के रवैये प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित 16 बिंदुओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर गिरीश कुमार सिंह को सौंपा।
धरने में जनपद स्तरीय समस्याओं यथा- एनपीएस कटौती राशि के अद्यतन अंतरण और पासबुक में अंकन, माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन का भुगतान माह के प्रथम तिथि को सुनिश्चित कराने सहित 4 बिंदुओं से संबंधित मांग का ज्ञापन भी सौंपा गया और इस विषय में पटल सहायकों के उदासीनता से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया।
धरने पर ज्ञापन लेने पहुंचे नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुये ज्ञापन में उल्लिखित सभी जनपद स्तरीय समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया और कहा कि एनपीएस कटौती अंतरण एवं प्रतिमाह प्रथम दिवस को वेतन भुगतान के प्रति हम दृढसंकल्पित है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक हितों के प्रति इस संगठन की भूमिका की सराहना की गई और साथ ही संगठन के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों में नवाचारों के माध्यम से पठन-पाठन एवं स्वच्छ वातावरण में बच्चों को शिक्षा देने का शिक्षकों को मंत्र भी दिया गया।
धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा.विजय वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का यह आंदोलन यही रूकने वाला नहीं है।आज हमारी एकजुटता की आवश्यकता है।हमें जो भी परिलब्धियां मिली है,वह लंबे और कड़े संघर्षों के ही बदौलत प्राप्त हुई है। आज हमे फिर से उस इतिहास को दोहराने का समय आ गया है।हमारी एकता,आंदोलनों व संघर्षों से निरंकुश सरकार को एक दिन झुकना पड़ेगा और पुरानी पेंशन को बहाल करना पड़ेगा ।
उपाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल ने 12 महीने से वेतन से वंचित तदर्थ शिक्षकों के प्रति विभाग एवं सरकार के उदासीन रवैये के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ इन शिक्षकों से बराबर कार्य लिया जा रहा हैं और वेतन की मांग को अनसुना कर दिया जा रहा हैं।

कोषाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने सरकार द्वारा संगठनों को कमजोर करके एक-एक कर हमारी परिलब्धियों को छीने जाने के सरकार के कुचक्र से सावधान रहने को कहा गया।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व शैक्षिक महासंघ के नेता उदयराज मिश्र ने धरने को संबोधित करते हुये संगठन के इतिहास से सीखने और एकजुट रहने का शिक्षकों से आह्वान किया।
संगठन मंत्री आंनद कुमार दूबे ने अंतिम सांस तक संगठन में रहकर शिक्षक हितों के प्रति संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
युवा नेता व शिक्षक ओमबीर वर्मा ने अपने उद्बोधन से शिक्षकों को संगठन की ताकत का एहसास कराया और कहा कि समय पर शिक्षक अपनी समस्याओं से जिला संगठन को अवगत करायें,जिला संगठन समस्याओं के निराकरण के प्रति सदैव तत्पर है ।
धरने का कुशल संचालन करते हुये जिलामंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने धरने में अपनी उपस्थिति से धरने को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर आडिटर सभाजीत वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील मौर्य,ब्रहमज्योति मिश्र,सत्येंद्र मिश्र,कमलेश वर्मा, जितेन्द्र कुमार, दिनेश वर्मा,बृजेश वर्मा,कृष्ण कुमार तिवारी , प्रधानाचार्य उमेश पांडे, प्रधानाचार्य राम दयाल,संजय सिंह,महेंद्र वर्मा,धीरेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा,रामपाल पांडे,डा.विपिन तिवारी,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,जितेंद्र यादव,अखिलेश मिश्र,राजेंद्र चौधरी,राममगन,अर्जुन, अशोक वर्मा, अजय त्रिपाठी,आलोक द्विवेदी, शशिभूषण पांडे ,शिव प्रसाद यादव,राजमणि सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें ।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर