सर्वजन सनातन पार्टी ने संजय ठाकुर को प्रदेश संगठन महामंत्री व रमेश चन्द्र पाण्डेय को झारखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया 

झारखंड/दैनिक कर्मभूमि/रांची: सर्वजन सनातन पार्टी ने श्री संजय ठाकुर को झारखंड का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है तथा श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय को झारखंड प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री रंगनाथ तिवारी ने इनकी नियुक्ति की घोषणा की है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने

इनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। इन दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० शीतला प्रसाद पाण्डेय जी का आभार व्यक्त किया व पार्टी में आस्था प्रकट करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर मिश्रा जी ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

 

रिपोर्ट: राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य भारत