*नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

अंबेडकर नगर÷ नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी का प्रथम आगमन जनपद में रविवार को हो रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का जोशो खरोश के साथ स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी निर्धारित स्थानों पर भाजपा नेताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी है।

स्वागत के क्रम में जिले की सीमा यादव नगर पर 12.30 pm पर विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जनप्रतिनिधि गण एवम समस्त पूर्व/वर्तमान जिला पदाधिकारी गण।12.45 pm पर कटेहरी बाजार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राणा रणधीर सिंह एवम विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी गण,1pm पर शिव बाबा में मनोज गुप्ता।1.15 pm पर पुरानी तहसील पर पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद एवम जिला मंत्री विनय पाण्डेय,1.20 pm पर पटेल नगर तिराहे पर नगर अध्यक्ष एवम अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष गण पदाधिकारी द्वारा स्वागत और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण,1.30 pm पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में स्वागत समारोह एवम नव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यभार ग्रहण करने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर