*भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

अंबेडकर नगर ÷ भाजपा के शिखर पुरुष,महामानव एवम अंत्योदय के पोषक,चिंतक एवम दार्शनिक पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर पण्डित जी के चित्र पर माल्यार्पण नमन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के श्रवण क्षेत्र मण्डल की सेमरी शक्तिकेंद्र में मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश दुबे,बूथ अध्यक्ष रवींद्र पाण्डेय,शक्तिकेंद्र संयोजक अखिलेश पाण्डेय,डाक्टर संतोष सिंह, अतुल दुबे के साथ पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन के बाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता रहे।पण्डित जी भारतीय जन संघ के 1967 में अध्यक्ष रहे।प्रत्येक वर्ष पण्डित जी की जयंती मनाने और उन्हें याद करने के लिए 25 सितम्बर को भारत में अंत्योदय दिवस मनाया जाता है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जीवत मण्डल के गौसपुर ककरहिया शक्रिकेंद्र के पंथीपुर बूथ पर मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा,महामंत्री विपिन कन्नौजिया,बूथ अध्यक्ष विशाल त्रिपाठी के साथ पण्डित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि पण्डित जी के विचार सदैव सादा जीवन उच्च विचार और दृढ़ निश्चय वाले थे।वह मेधावी छात्र,कुशल संगठनकर्ता,लेखक,पत्रकार,चिंतक,दार्शनिक,सच्चे राष्ट्रवादी और मानवतावादी थे।पण्डित जी भारत को मजबूत,जीवंत और आत्म निर्भर बनाने के लिए हमारे संस्कृति,सभ्यता और राष्ट्रवादी मूल्य के आधार पर स्वदेशी अर्थ नीति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया था।

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय, सुनील पासवान,पंकज वर्मा आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर