*भाजपा का शोर से ज्यादा संपर्क पर जोर,जनसंपर्क अभियान से घर-घर पहुंच रहे भाजपा नेता*

*भाजपा का शोर से ज्यादा संपर्क पर जोर,जनसंपर्क अभियान से घर-घर पहुंच रहे भाजपा नेता*

 

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

 

 

अंबेडकर नगर ÷ लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता गावों में घर घर जाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क कर रहे हैं।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल की तिलकारपुर शक्ति केंद्र की नरकटा वैरागीपुर बूथ पर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव कन्नौजिया,अनुराग त्रिपाठी के साथ लाभार्थियों से सम्पर्क एवम संगठनात्मक बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता को अपना परिवार समझते हैं।मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की केंद्र सरकार अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ देश के सबसे निचले पायदान के लोगों को भी मुख्यधारा में शामिल के लक्ष्य के साथ 10 वर्षों के अपने कार्य काल पूरा कर रही है। भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा से निरंतर ऐसी ऐसी योजनाएं लागू कर रही है जिससे गरीब की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,युवा उत्थान और किसान सम्मान का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

लोक सभा चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने बेवाना मंद की समोखपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 346 उमरपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,भाजपा जिलामंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,रवि सिंह चौहान, दीपक निषाद के साथ घर घर सम्पर्क कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार ने 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे गरीब,किसान,महिला और युवा लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए हैं।गांव – गांव में बिजली पहुंचाया है।करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देते हुए उनकी सरकारी धन से इलाज करवाया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान का मालिक बनाया।देश आज विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जनपद के सभी 23 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं से अच्छादित परिवारों से घर घर जाकर सम्पर्क कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर