गाजियाबाद ब्रेकिंग न्यूज़

मधु कपूर बनी विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष।

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) गाजियाबाद।विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार प्रजापति की राय परामर्श से व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी की संस्तुति पर मेरठ मंडल प्रभारी गौरक्षा हरवेंद्र राघव ने गाजियाबाद निवासी मधु कपूर को विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ का गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। मधु जी काफी समय से हिन्दुत्व व गोरक्षा का कार्य करती आ रही हैं। काफी समय से बिना पद के भी हिंदुत्व की आवाज उठाती रही हैं। मधु ने कहा कि मैं पूज्य महाराज जी के गो सेवा, हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करती हुई संगठन को और आगे लेकर जाऊंगी और पूज्य महाराज जी के द्वारा चलाई गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। इनके मनोनयन पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, पुलेंद्र सिंह यादव, आशुतोष त्रिपाठी, नीलम गिरी, मीना सिंह, रीना सिंह, ओपी गोला, सुधीर श्रीवास्तव, डॉ जय हिंद मौर्य, राहुल प्रधान, बिल्लू प्रधान आदि पदाधिकारीयों ने बधाइयां दी।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर👆👆👆