मिर्जापुर ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज अधिवेशन के विषय पर गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर का बैठक संपन्न।

 

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) मिर्जापुर विदित है कि विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश का वार्षिक सम्मेलन प्रयागराज में होने जा रहा है जिसमें गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर के योगदान से संबंधित बैठक संपन्न, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह के अध्यक्षता में उनके निज निवास नारायनपुर में जिला महामंत्री अनुपमा सेठ के संचालन में समस्त पदाधिकारियों को अधिवेशन में सहयोग राशि जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार जायसवाल के यहां इकट्ठा करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में रैपुरिया घाट पर साप्ताहिक गंगा आरती, छठ पूजा के लिए गंगा घाट की सफाई, देव दीपावली पर दीप प्रज्ज्वलन, गोसेवा, गोरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। इस बैठक के माध्यम से चुनार विधानसभा इकाई में नए पदाधिकारियों का मनोनयन जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला महामंत्री अनुपमा सेठ के नेतृत्व में चुनार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सेठ के द्वारा संपन्न हुआ। चुनार विधानसभा महामंत्री अश्वनी उपाध्याय को मनोनीत किया गया, दिलीप कश्यप चुनार विधानसभा उपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा चुनार विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल मौर्या चुनार विधानसभा संगठन मंत्री, विशाल कुमार को चुनार विधानसभा का कोषाध्यक्ष, अखिलेश कुमार चुनार विधानसभा मिडिया प्रभारी, विनय कुमार चुनार विधानसभा सह मिडिया प्रभारी, अजीत कश्यप चुनार विधानसभा मंत्री पद पर मनोनीत किए गए। उक्त अवसर पर जिला सह प्रभारी पंकज पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, चुनार विधानसभा प्रभारी अमरदीप सिंह, नारायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम् त्रिपाठी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट चीफ ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

सोचा अब तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर👆👆👆