महत्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की 75हवीं संविधान दिवश मनाया, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- आज का दिन है ऐतिहासिक

 

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली के लालगंज । ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलावर को संविधान दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के गांधी चबूतरे पर संविधान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरेनी प्रत्याशी रही सुधा द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता व संतोष त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान की वजह से आज हमारा लोकतंत्र मजबूती से खड़ा है। संविधान की वजह से ही भारत के प्रत्येक नागरिक को सभी तरह के अधिकार उपलब्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस के प्रांतीय नेता दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पवित्र और ऐतिहासिक है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखित संविधान की 75वीं वर्षगांठ है। इस संविधान को लिखने में डॉ. अंबेडकर को दो साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। करीब 432 पेन की निब घिस गई।
उन्होंने कहा कि हम सभी को डॉक्टर साहब के द्वारा निर्मित संविधान के मूल्यों का अनुपालन करना चाहिए। विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने सदैव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर देश को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस नेत्री श्रीमती सुधा द्विवेदी ने कहा कि इस देश की तरक्की और उत्थान के लिए बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, वो भारतीय इतिहास का सबसे महान ग्रंथ है। हम सभी कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास और विचारों को अंगीकार करने का आह्वान किया। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। संविधान के अनुसार चलने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर राजकुमार द्विवेदी, महेश शर्मा, कामता प्रसाद गौड़, विनोद प्रताप, गिरीश बहादुर ,अजय प्रताप ,कृष्ण कुमार बबलू तिवारी, विनोद गुप्ता, अतुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट जिला ब्यूरो रमणेश कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26_ 99 1923 5535👆👆👆