उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) प्रयागराज।विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के अध्यक्षता में प्रयागराज में हो रहे अधिवेशन में गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी को गदा, डायरी, पेन, फाइल, पराक्रम पुस्तिका, अंग वस्त्र एवं पुष्पों की माला पहनाकर प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी द्वारा सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी ने इस सम्मान के लिए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय एवं नेतृत्व को धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा हम जैसे सामान्य कार्यकर्ताओं को विश्व स्तरीय मंच पर सम्मान मिलना बड़े गर्व का विषय है, उन्होंने कहा कि जो मंच बहु चर्चित पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री को सम्मानित कर चुकी हो उस मंच से सम्मान मिलना हम सामान्य जनों के लिए बहुत बड़ी बात है।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे प्रयागराज उत्तर प्रदेश भारत
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 19 23 55 35👆👆👆
You must be logged in to post a comment.