08/01/2025 को विंध्याचल मण्डल में काशी संभाग के पदाधिकारी जरूर शामिल हों: चंद्रचूड़ पाण्डेय 

उत्तर  प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) वाराणसी विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह विंध्याचल में काशी संभाग परिक्षेत्र के पदाधिकारी जरूर शामिल हों, उक्त बातें काशी सह संभाग प्रभारी चंद्रचूड़ पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा। उन्होंने कहा कि काशी सह संभाग प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह के आयोजन में काशी संभाग परिक्षेत्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़े प्रदेश अध्यक्ष, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष, मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्षा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों का आगमन होना है जिनकी आगवानी के लिए हमारी उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं काशी संभाग प्रभारी संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद अर्पित किया। इतने बड़े आयोजन का व्यवस्था करने के लिए विंध्याचल मण्डल प्रभारी को उन्होंने सराहा।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे वाराणसी उत्तर प्रदेश भारत

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻