उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि )विश्व हिंदूमहा संघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय के जन्म दिवस को गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश गोरक्षा स्वाभिमान दिवस के रूप में 03 दिवसीय मनाएगा, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति ने उक्त बातें प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी के माध्यम से सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि आज से तीन दिन तक अपने कार्यालय, आवास, गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाकर गोरक्षा के साथी हमारे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के जन्म दिवस को गोरक्षा स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने बताया कि संजय पाण्डेय गोरक्षा प्रकोष्ठ के स्वाभिमान हैं, उनके योगदान को गोरक्षा प्रकोष्ठ सर्वदा याद रखेगा। उनके अपील पर पूरे प्रदेश में गोरक्षा के साथियों ने गौमाता को गुड़ खिलाकर संजय पाण्डेय का जन्म दिवस गोरक्षा स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य वाराणसी उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरे के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535 👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.