उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।केंद्र, राज्य एवं अन्य वर्गों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में संघर्षरत कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के संचालक मंडल की बैठक अर्मापुर इस्टेट स्थित सीबीएल तिवारी यूनियन हाल में समिति के अध्यक्ष एवं बैंक के वरिष्ठ नेता रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिसमें सर्वप्रथम महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 25 जनवरी,2025 को प्रस्तावित भव्य स्थापना दिवस समारोह गहोई भवन,साकेत नगर में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यायक मा.राज बहादुर सिंह चंदेल होंगे।उन्होंने बताया कि शिक्षक अधिकारी कर्मचारी एवं श्रमिक हितों पर हो रहे कुठाराघात पर सविस्तार चर्चा कर भावी संघर्ष की रूपरेखा बनाई जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों मे,कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल,मंत्री सुनील कुमार साहू,मंत्री अरविन्द द्विवेदी, संगठन मंत्री शिवेंदु श्रीवास्तव, संगठन मंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भाटिया, अनिल बाजपेई, सुरेश सचान, छविलाल यादव, विनोद तिवारी, पीके शर्मा,सत्य प्रकाश तिवारी, रमाकांत गुप्ता,कामाख्या मिश्रा,आशीष बाजपेई, अशोक तिवारी,राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.