उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि )विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर गोरक्षा जिला उपाध्यक्ष पवन गिरि द्वारा प्रयागराज संपूर्ण कुंभ स्नान के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लोगों से सेवा भाव की दृष्टिकोण से प्रयागराज जाकर संगम नोज की जगह पूरे संगम परिक्षेत्र में कहीं भी स्नान करने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि कुंभ अर्थात घड़े के समान वह स्थान जहां बायो-मैग्नेटिज्म के अनुसार मानव शरीर चुंबकीय क्षेत्रों का उत्सर्जन करता है और बाहरी ऊर्जा क्षेत्रों से प्रभावित होता है जहां संगम नोज ही नहीं पूरा कुंभ परिक्षेत्र कारगर होता है। कुंभ में स्नान और ध्यान के दौरान अनुभव की जाने वाली शांति और सकारात्मकता इन्हीं ऊर्जा प्रवाहों का परिणाम है। उन्होंने योगी सरकार को जमकर सराहा, उन्होंने कहा कि ये व्यवस्थाएं संत ही कर सकता है। उन्होंने समस्त हिंदू समाज और अपने साथियों विवेक पूरी समेत समस्त को धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने संगम स्नान के लिए प्रेरित करने वाले अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि, मिर्जापुर जिलाध्यक्षा अनुपमा सेठ को धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को योगी सरकार के कार्यों में सहायक बनने के लिए विशेष धन्यवाद अर्पित किया।
रिपोर्ट जिला ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.