उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि )26/2/2025 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मिर्जापुर जिले के नारायनपुर, टेंडूऑ स्थित शिव मंदिर पर विशालतम शिव-पार्वती विवाह समारोह संपन्न। विदित हो कि पुरखों द्वारा पिछले कई पीढ़ियों से ये समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भोलेनाथ के अभिषेक से शुरू होकर मानस पाठ से महाशिवरात्रि संपन्न किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी (वीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्राचार्य) द्वारा कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की गई जिसमें सह-संयोजक संदीप त्रिपाठी रहें, कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरि ने किया। बतौर मुख्य अतिथि गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी एवं बतौर संचालक/संगीत पर्यवेक्षक गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल गोविंद त्रिपाठी, बतौर ठेकईत गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष पवन गिरि द्वारा शास्त्रीय संगीत के माध्यम से मानस पाठ का आगाज किया गया। बतौर परिचायक प्रेमनाथ यादव द्वारा घरातियों-बारातियों का परिचय कराया गया। भजन संध्या में मिर्जापुर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला मंत्री सतीश त्रिपाठी, मिर्जापुर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला मंत्री रवि त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, शियाराम यादव ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। शिव-पार्वती विवाह का मंचन पलक त्रिपाठी (पार्वती), प्रतीक्षा त्रिपाठी (शिव), श्रेया त्रिपाठी (नंदी), पलक यादव (शिवगण), सौम्या यादव (शिवगण), नित्या यादव (शिवगण) इत्यादि ने किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार गिरि बतौर बारात मालिक उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथियों में मदन मोहन त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, त्रिलोकी गिरि, कृष्णकांत त्रिपाठी, गुलाब यादव, गुलाब गिरि, अशोक त्रिपाठी, भोनू यादव, सुबास गुप्ता, सुबास त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी (वीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल व्यवस्थापक), डबलू मिश्रा (अध्यापक), मुन्ना त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, रामनाथ त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, आलोक त्रिपाठी , मुराहू मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, इंद्रजीत त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, बच्चा मिश्रा, मिंटू त्रिपाठी, गोलू मिश्रा (बीजेपी नेता), संजय यादव, अतुल त्रिपाठी, संदीप यादव, सत्यम त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहें। बारातियों की आगवानी गोरक्षा प्रकोष्ठ मिर्जापुर के नारायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रमोद यादव, विनोद यादव, अमृत त्रिपाठी, स्वस्तिक त्रिपाठी, आदित्य गुप्ता, राहुल यादव, शिवम यादव, मयंक त्रिपाठी, नीरज यादव इत्यादि ने किया। हजारों की एकत्र भीड़ के साथ “हर हर महादेव” के उद्घोष से रात्रि के 12 बजे प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम आयोजक ने समस्त सम्मानित पधारे अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा कि पूर्वजों की परंपरा जीवंत रखने के लिए समस्त सहयोगी बधाई के पात्र हैं।
रिपोर्ट जिला ब्यूरो दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 529 9220 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻
You must be logged in to post a comment.