उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) फतेहपुर । फतेहपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।इस कदम के तहत पंद्रह उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यस्थलों पर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव जिले में शांति और सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक ठोस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।वही तेजतर्रार आलोक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी चंदापुर नरौली थाना किशनपुर नियुक्त किया गया है। चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि पहली प्राथमिकता क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना। क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधो पर लगेगा अंकुश अवैध कारोबारी हो जाए सतर्क।उन्होंने अवैध कारोबारियों को तत्काल बंद करने की हिदायत दी।चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा क्षेत्र में किसी भी तरह के असामाजिक तत्व व अवैध कारोबारी पकड़े जाने पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।बताते चले आलोक कुमार तिवारी ने अपने कार्यकाल में अपराधियो व अवैध कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज चुके है।प्रभारी आलोक कुमार तिवारी तेजतर्रार ऑफिसर में एक गिने जाते है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.