ग्रेपलिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या प्रथम,लखनऊ दूसरे,कानपुर तीसरे स्थान पर रहा काबिज

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 9वीं ग्रेपलिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नवाबगंज ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हुआ।प्रतियोगिता में अयोध्या प्रथम, लखनऊ द्वितीय और कानपुर ने तीसरा स्थान अपने नाम किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तपन अग्निहोत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सात्विक तिवारी, नेशनल यूथ अवॉर्डी रोहित कश्यप,प्रबंधक केके गुप्ता, प्रधानाचार्य सुमन चंडोला,ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव सुनील चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।मुख्य अति​थियों ने प्रतियोगिता में विजेता हुए ​खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ने जानकारी दी कि विजेता हुए ​खिलाड़ी 27 मई से 1 जून तक नासिक में होने वाली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।इस मौके पर अध्यक्ष पवन सिंह चौहान,महासचिव रविकांत मिश्रा,राजा अजय सिंह चंदेल,आलोक श्रीवास्तव,आरिज हुसैन आब्दी, नवरत्न यादव,योगेंद्र योगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह रहे परिणाम-42किग्रा.भार वर्ग में मानविता परिहार ने स्वर्ण,58 किग्रा.भार वर्ग में वामिका परिहार ने स्वर्ण, 64किग्रा.भार वर्ग में दिव्यांशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण,30किग्रा.भार वर्ग में अनमोल चतुर्वेदी ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर को तीसरा स्थान दिलवाया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर