उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।
*(1).* पुलिस लाईन्स परिसर,आवासीय कालोनी, मेस, बैरिक में भ्रमण किया गया इस दौरान साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी।
*(2).* प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रविवार को कर्मचारियों से श्रमदान करवाकर बैरिकों की साफ सफाई करवायी जाये।
*(3).* आरओ प्लांट का निरीक्षक कर पानी की गुणवत्ता जांची गयी ।
*(4).* परिवहन शाखा का निरीक्षण कर सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा परिवहन शाखा प्रभारी को वाहनों के अच्छे रख-रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*(5).* क्वार्टर गार्द में सलामी लेकर गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसमें गार्द के अच्छे टर्न-आऊट के लिये उनकी प्रशन्सा की गयी ।
*(6).* गार्द से गार्द होशियार की कार्यवाही करवायी गयी ।
*(7).* शस्त्रागार का निरीक्षण कर गार्द से सभी असलहों की हैण्डलिंग करवायी गयी तथा शस्त्र एवं कारतूसों का निरीक्षण किया गया।
*(8).* पुलिस लाईन स्टोर में सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण किया गया तथा कण्डम माल को नियमानुसार कार्यवाही करके निस्तारण करवाने हेतु स्टार इन्चार्ज को निर्देशित किया गया ।
*(9).* आरटीसी कार्यालय का निरीक्षक किया गया, आरटीसी प्रभारी को निर्देशित किया गया कि छुट्टी पर गये हुये रिक्रूट्स वापस नहीं आये हैं उनकी रपट लिखवाकर उनसे सवाल जवाल लें।
*(10).* प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय,गणना कार्यालय, कैश कार्यालय एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण कर रजिस्टरों को चैक किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर रजनीश कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, 112 डायल प्रभारी आर.के सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, स्टेनो पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार राव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.