लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिन्दे को आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर।*

 

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ में मारे गए दुष्कर्मी की पहचान दीपक वर्मा, पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी डूडा कॉलोनी, ऐशबाग के रूप में हुई है।बता दे कि बुधवार की देर रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे लिफ्ट के सामने चबूतरे पर अपने माता पिता के साथ चबूतरे पर सो रही मासूम बच्ची को सफेद रंग की स्कूटी से आए आरोपी ने अगवा कर लिया था और उसको अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद लहूलुहान स्थिति में बच्ची को मेट्रो स्टेशन के पास फेंक कर फरार हो गया था।इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया था और आम जनमानस में भीषण आक्रोश व्याप्त हो गया था।डीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के करीब पहुंच चुकी थी। क्रम में आलमबाग के देवी खेड़ा रोड गन्ना संस्थान के पास आज तड़के लगभग 4:00 बजे दुष्कर्मी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा एक कारतूस सहित स्कूटी बरामद की गई है।

 

 

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो विनीत मौर्य लखनऊ उत्तर प्रदेश

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 8052 9220 26 99 1923 5535👆🏻👆🏻👆🏻