ब्रेकिंग न्यूज़ रायबरेली*

पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर ली गयी परेड की सलामी एवं आगामी जेटीसी/आरटीसी की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

  

      उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली के पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली, डॉ यशवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी एवम् परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने हेतु

निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के उपरांत महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, आर्मरी, स्टोर, कैन्टीन, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक, यातायात कार्यालय, आवासीय परिसर आदि सभी शाखाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। 

   

 

रिपोर्ट तहसील सदर संजय वर्मा रायबरेली

सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हरपल हर कदम पर

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क सूत्र 80 5292 20 26 99 19235535👆🏻👆🏻👆🏻