किसान नेता पर एक लाख घूस मांगने का ऑडियो वायरल
उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/ लखनऊभारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के लखनऊ के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी दीपराज नामक व्यक्ति से एक लाख रुपए घूस मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। आलोक वर्मा ने सपा की महिला नेता प्रेमलता

यादव पर सरकारी भूमि की गाटा संख्या 151 पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था। ये मामला बख्शी का तालाब तहसील से संबंधित है, आलोक वर्मा ने उक्त मामला गुडंबा गांव का बताया है। वायरल ऑडियो में आलोक वर्मा उक्त जमीन की कीमत डेढ़ करोड़ की

बताते हुए दीपराज नामक व्यक्ति के माध्यम से प्रेमलता यादव से एक लाख रुपए की मांग करते हुए सुनाई देते हैं। दीपराज नामक व्यक्ति मध्यस्थता करता हुआ दिखाई दे रहा है।आलोक वर्मा पर दबी जुबान से कई लोग इस तरह के आरोप लगाते रहे

हैं, आलोक वर्मा के इस वायरल ऑडियो ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।
रिपोर्ट लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ विनीत कुमार मौर्य लखनऊ उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अखबार चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻
You must be logged in to post a comment.