उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट पुलिस कार्यालय चित्रकूट में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी डायल 112 बलवन्त चौधरी की अध्यक्षता में यू0पी0 112 के नये फ्रेशर बैच के कर्मचारीगणों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी डायल 112 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया तथा यू0पी0112 में अच्छी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया । यह प्रशिक्षण दिनाँक-18.02.2020 से 11.03.2020 तक दिया गया । जिसमें यू0पी0 112 के विभिन्न मॉड्यूलों के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल (जनसंवाद), फर्स्ट एड, अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली,आपदा प्रबंधन, गाड़ियों में लगे एमडीटी डिवाइस का ऑपरेशन, एनडीआरएफ टीम द्वारा प्रशिक्षण, बच्चों से सम्बन्धित प्रकरण, महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरण, बुजुर्गों की समस्यायें, सवेरा एप्लीकेशन, मानवीय मूल, तनाव प्रबंधन, आदि विषयों पर जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया ।
इस अवसर पर निरी0 आर0के0 सिंह प्रभारी 112, निरी0 अरूण कुमार पाठक जिला प्रशिक्षण इकाई प्रभारी, उ0नि0 श्यामसुन्दर प्रभारी 2व्हीलर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.