उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश समिति की युवा महिला जिलाध्यक्ष सुश्री आराधना भारद्वाज के नेतृत्व में जिला अस्पताल में करवा चौथ से पहले दिव्या और भव्य कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला अस्पताल में परेशान और जरूरतमंद लोगों मुस्कान देना रहा । महिला मरीज ,महिला तिमारदारों के साथ अस्पताल कर्मचारियों को सुहाग का सामान के साथ साड़ियां, पुरुषों को पेट व शर्ट के कपड़े बच्चों को चॉकलेट टॉफी बिस्किट का वितरण किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा समाज को प्रेरणा बृज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के कार्यों लेनी । मथुरा जनपद के वरिष्ट एडवोकेट व समिति संरक्षक नरेंद्र सिंह ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रसन्नता करते हुए पूरी टीम को दी बधाई । समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी पूरी टीम मिलकर समाज के लिए जनपद में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करती है आज उसी के अंतर्गत हमारे युवा महिला टीम के द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है उसके लिए उन्होंने युवा अध्यक्ष आराधना भारद्वाज को दी बधाई । प्रदेश महासचिव व भागवत आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा हमारी समिति के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर आज ऐसे लोगों के बीच में खुशी बांटने का काम किया है जो अपनी परेशानी में रहकर अस्पताल में रह रहे हैं । महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा हमारी समिति के युवा शाखा के द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया है । टीम के द्वारा आगे भी इसी तरह के कार्य होते रहेंगे । जिला अस्पताल के प्रभारी नीरज अग्रवाल (सीएमएस) के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला महानगर अध्यक्ष ममता शर्मा, नीतू यादव,बृजेश शर्मा, वंदना सक्सेना, पुलिया शर्मा,चंद्र मोहन दीक्षित , गीता सिंह, प्रतिभा सिंह, सुनीता यादव , पूनम सिंह,मनसा रानी, विनीता दास,दीपक आदि रहे शामिल । फोटो परिचय: जिला अस्पताल में महिलाओं व पुरुषों के कपड़ों का वितरण करते हुए डा अशोक अग्रवाल, नरेंद्र सिंह एडवोकेट संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा व अन्य ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.