उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से निरंतर सक्रिय धर्म प्रसार जनकल्याण समिति द्वारा सर्व कल्याण के उद्देश्य से एक भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को पवन तनय धाम, लक्ष्मण पार्क, गांधी नगर, पी. रोड, कानपुर (लेनिन पार्क के समीप) में संपन्न होगा।समिति के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री जी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश फैलाना है। वेद मंत्रों की गूंज और भगवान भोलेनाथ की आराधना के माध्यम से समाज में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाएगा।धर्म प्रसार जनकल्याण समिति अब तक निःशुल्क भोजन वितरण, शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य सेवाएँ और आवश्यक वस्तुओं के वितरण जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य कर चुकी है। यह आयोजन भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो मानवता की सेवा और लोककल्याण की भावना को समर्पित है।समिति ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर ईश्वर कृपा और लोक-मंगल की भावना में सहभागी बनें। सम्पर्क 9278371212 स्थान: पवन तनय धाम, लक्ष्मण पार्क, गांधी नगर, पी. रोड, कानपुर नियर लेनिन पार्क
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर