पूर्व छात्र लौटे अपनी यादों के संग,हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में वर्ष 2000 से 2014 के पूर्व छात्रों के लिए भव्य मिलन समारोह “मिलाप-2025” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विद्यालय जीवन की यादों को साझा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।जिसमें विद्यालय अध्यक्ष सुभाषचन्द्र खेड़िया और प्रबंधक कमल किशोर गुप्त ने भाग लिया। प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया और मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में मोहित वर्मा (अडानी ग्रुप), ऋषि रमण द्विवेदी (एसबीआई), हर्षित गुप्ता (नेटवेस्ट), शेखर मिश्र (अपोलो टायर), गौरव शुक्ला (प्रधान डाकघर), डॉ. मुदित वर्मा (जी.वी.एस.एम.), आलोक पाण्डेय (सी.ए.), ऋषभ पाठक (डॉक्टर, उर्सला हॉस्पिटल) और अभिनव त्रिपाठी (आई.आई.टी. इंजीनियर) शामिल थे।पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, पहेलियों और खेलों में हिस्सा लिया और भावनात्मक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रों रुद्राक्ष बाजपेई और दीपंशी यादव ने किया, जिनका मार्गदर्शन आचार्य सचिन गुप्ता और कंचन नाथ ने किया।सभी वरिष्ठतम आचार्य, लक्ष्मीकांत शुक्ल, अरविन्द शंकर तिवारी, राजेश कुमार शुक्ल सहित विद्यालय के आचार्य एवं आचार्याएँ उपस्थित रहे। इस मिलन समारोह ने न केवल पुरानी यादों को ताज़ा किया बल्कि वर्तमान और भविष्य की प्रेरणा का भी संदेश दिया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर