उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बृज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में किया स्वागत मथुरा : बॉलीवुड के साथ पूर्वांचल की फिल्मों में खलनायक की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव कुमार के मथुरा में आने पर ब्रज यातायात एवं जन-जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में स्वागत किया गया । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह हमारे लिए एक अलग प्रकार की अनुभूति है कि आज हमारे बीच में बॉलीवुड के कलाकार गौरव कुमार मथुरा आए हैं उनके आने पर हमारे द्वारा आज उनको सम्मानित किया गया है साथ ही आने वाली फिल्मों के लिए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की नगरी में जगह-जगह मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जी से आशीर्वाद लिया है गौरव कुमार बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैंं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । अभिनेता गौरव कुमार ने बृजवासियों का आभार रखे हुए कहा मैं बिना बताए ब्रज में पधार इसके बावजूद भी लोगों ने यहां पर आकर जो मान सम्मान दिया उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देता हूं और श्री कृष्ण भगवान की नगरी में आकार में अपने आप को धन्य मानता हूं । स्वागत करने वालों में दीपक सारस्वत, शिव भोला सोनी, रीना सोनी, जूली शर्मा, बंटी सिद्दीकी, मालुआ । फोटो परिचय: अभिनेता गौरव कुमार का स्वागत करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, दीपक सारास्वत, रीना सोनी व अन्य ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.