उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। धर्म प्रसार जनकल्याण समिति द्वारा प्रतिमाह की तरह इस माह भी सर्वजन कल्याण की भावना के साथ पवन तनय धाम, गांधी नगर, पी रोड, कानपुर में विधिवत रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। अनुष्ठान पं० गौरव शास्त्री की वैदिक विधि-विधान के साथ सुसंपन्न हुआ।अनुष्ठान में पंडित सुशील कुमार मिश्रा,पार्षद विवेक शर्मा,अखिलेश तिवारी, भूपेंद्र सहाय,अमित शुक्ला,सुजीत सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सामूहिक प्रार्थना में सहभागी बने।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह मासिक रुद्राभिषेक समाज में शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से लगातार आयोजित किया जा रहा है। समिति ने सभी सहयोगियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर