उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतकूप कस्बा के बांदा रोड पर दबंगों द्वारा कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर मकान का अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर भरतकूप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
सूत्रों के मुताबिक संबंधित मामले में न्यायालय का आदेश पहले से प्रभावी था, इसके बावजूद दबंग निर्माण कार्य लगातार करवा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और मजदूरों ने काम बंद कर दिया।
रिपोर्टर ठाकुर पंकज सिंह राण जनपद चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.