उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। वूमेन एपावरमेंट वेलफेयर समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर “सरल सेवा अवॉर्ड” का भव्य आयोजन एसपीएम हॉस्पिटल, कल्याणपुर में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता संस्थापक डॉ. प्रतिभा मिश्रा और डॉ. वंदना शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पार्थ गुप्ता और अपर्णा ठाकुर ने किया। डॉ. मनीषा गुप्ता ने वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया और संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर श्री मद्भागवत गीता की 105 सप्ताह श्लोक श्रृंखला के पूर्ण होने पर डॉ. अपेक्षा त्रिपाठी ने गीता पाठ के समाज पर सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी। श्लोक श्रृंखला में योगदान देने वाले बच्चों—अरिकेत बाजपेई, प्रकाम्या दुबे और इशित्वा दुबे—को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यापकों को सरल सेवा अवॉर्ड, रुचि अग्निहोत्री को कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस अवॉर्ड, डॉ. मनीषा गुप्ता को बेस्ट पिलर अवॉर्ड, पंडित गौरव शास्त्री को एस्ट्रोलॉजर एक्सीलेंस अवॉर्ड, डॉ. सोनम गुप्ता को हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवॉर्ड और कंचन लता तिवारी को एनवायरमेंटल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा खुशबू कटियार, रश्मि गुप्ता और डॉ. भावना शर्मा सहित अन्य को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में डॉ. वंदना पाण्डेय ने निर्धन बच्चों के लिए एक पहल की और एसपीएम अस्पताल में एक हॉल प्रदान किया, जहाँ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने इस प्रयास का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह में सहसंस्थापक डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. अंशु मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.