उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर लघु उद्योग भारती, कानपुर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने बजट को उद्योग, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। लघु उद्योग भारती का कहना है कि बजट में एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस उद्योग जगत के लिए उत्साहजनक है।लघु उद्योग भारती, कानपुर के अध्यक्ष संदीप अवस्थी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान छोटे और मध्यम उद्योगों को नई गति देगा। सात प्रमुख सेक्टरों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की घोषणा से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि बजट में सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने की घोषणा भविष्य की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। एक्सपोर्ट को प्रोत्साहन देने के लिए किए गए प्रावधानों से स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत सात हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर और 20 नेशनल वॉटरवे को राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे की तर्ज पर विकसित करने की योजना को व्यापार और परिवहन के लिए लाभकारी बताया गया। वहीं, 20 हजार करोड़ रुपये के कार्बन ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।डेटा सेंटर को वर्ष 2047 तक टैक्स छूट देने की घोषणा को डिजिटल इंडिया को सशक्त करने वाला कदम बताया गया। इस अवसर पर लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेंद्र मूरजानी, अमन घई, संदीप अरोरा,अंकुर अंशवानी,प्रेरणा वर्मा, सुशील मोहन टकरू,अजय गुप्ता और हिमांशु सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बजट को उद्योग और राष्ट्रहित में बताया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.