उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। इंडियन आयुष एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनम्र सिंह ने केंद्रीय आयुष मंत्री माननीय प्रतापराव जाधव से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला आयुरात्मा’ के लिए मंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा। साथ ही आयुष छात्र-छात्राओं से जुड़ी नेक्स्ट परीक्षा को स्थगित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विन्रम सिंह ने मांग कि एमबीबीएस के 21वें बैच तक नेक्स्ट परीक्षा को स्थगित किया गया है,उसी तर्ज पर आयुष के विद्यार्थियों को भी समान राहत दी जाए।एसोसिएशन ने मांग की कि आयुष छात्रों के लिए भी एमबीबीएस की तरह समान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक तनाव से राहत मिल सके।मुलाकात के दौरान मंत्री को अब तक हुए धरना-प्रदर्शनों, ज्ञापनों और सांसदों व मंत्रियों को सौंपे गए पत्रों की प्रतियां भी दी गईं। एसोसिएशन ने बताया कि पिछले कई महीनों से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, जिससे वे शारीरिक,मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।केंद्रीय आयुष मंत्री ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस विषय पर जल्द ही संबंधित आयोग में चर्चा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डेलिगेशन की संरचना में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और सभी जानकारियां एसोसिएशन को नियमित रूप से दी जाएंगी।मंत्री से आग्रह किया गया कि नेक्स्ट परीक्षा के स्थगन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष स्वर्णिका ठाकुर, लीगल एडवाइजर टीम से डॉ. (प्रो.) अभिषेक सक्सेना, डॉ. (प्रो.) चित्रांशु सक्सेना और फरमान भी मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.