*टांडा में धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात, भक्तों में दिखा उत्साह*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि न्यूज़ अंबेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर जिले के टांडा नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को छज्जापुर स्थित श्री झारखंड नाथ महादेव मंदिर से भव्य शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान शिव की बारात में शामिल हुए।
बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर और मार्ग को फूलों एवं आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं
इसे देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

oplus_34

पत्रकार अरविन्द कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टांडा अंबेडकर नगर