हनुमान जन्मोत्सव की संध्या पर निकला शोभायात्रा श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र 

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर(बक्शा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार से हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई।बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरी झंडी मिल शोभायात्रा अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।बक्शा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2 अप्रैल 2026 को शाम 7:30 बजे हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शम्भूगंज बाजार हनुमान मंदिर से शिवगुलामगंज बाजार हनुमान मंदिर तक शोभायात्रा जाने के रवाना किया गया।यह भव्य शोभायात्रा शम्भूगंज बाजार हनुमान मंदिर से होते हुए शिवगुलामगंज बाजार हनुमान मंदिर पर खत्म हुई ।हनुमान जन्मोत्सव और शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा शोभायात्रा भारी संख्या में लोग शामिल हुए।बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे निकाली गई पदयात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वही दूसरी तरफ शिवगुलामगं बाजार हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में में प्रसाद वितरण किया जा रहा था। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को उपनिरीक्षक सिंघासन यादव, उपनिरीक्षक राज मिलन तिवारी, कांस्टेबल राकेश गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सम्भाले हुए थे। शोभायात्रा में रवि अग्रहरि, अमित सिंह एडवोकेट, पिंटू अग्रहरि, धर्मेंद्र मौर्या प्रधान, बृजेश यादव कल्लू,हर्ष सेठ,शुभम अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, विनोद सेठ, सत्यम सेठ,अंशु मोदनवाल,अवनीष निगम, हिमांशु निगम, संदीप अग्रहरि,रजत अग्रहरि, मनोज अग्रहरि,संगम मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।