सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में 11 अप्रैल को ‘मेधा संवर्धन’ एवं 5वां वार्षिक समारोह।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर)। स्थानीय नगर के कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज द्वारा 11 अप्रैल शनिवार को सायं 5:30 बजे विद्यालय परिसर में 5वें वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में ‘मेधा संवर्धन’ एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिश कुमार सिंह एसपीआरए, जौनपुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करेंगे।विद्यालय के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलता है और उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम में सादर स्वागत करने की तैयारी पूरी कर ली है।