उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा : बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त को पत्र लिखकर, नगर आयुक्त से मांग मांग करते हुए बताया मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा वर्तमान में व्यापक स्तर पर नालों की सफाई कराई जा रही है, जो एक सराहनीय कार्य है। किंतु यह देखने में आ रहा है कि सफाई के उपरांत कई स्थानों पर नालों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है।
खुले नालों के कारण मथुरा जनपद में अब तक कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में दो दिन पूर्व महिला व उसका बच्चा कृष्णा नगर क्षेत्र में भी एक गंभीर घटना घटित हुई है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक है कि नालों की सफाई के तुरंत बाद उन्हें सुरक्षित रूप से ढकवाया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से आमजन को बचाया जा सके। साथ ही, नालों की सफाई के दौरान निकाला गया कचरा एवं गंदगी लंबे समय तक नालों के किनारे ही छोड़ दी जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है, ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा कचरा सूखकर वायु प्रदूषण को बढ़ावा देता है। इसके अतिरिक्त वही कचरा पुनः नालों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने नगर आयुक्त से कहा कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें कि नालों की सफाई के तुरंत बाद उन्हें ढका जाए तथा निकाले गए कचरे का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे जनहानि एवं अन्य समस्याओं से बचाव हो सके।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा