प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का विरोध मार्च, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर ÷ समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर पद मार्च निकाला तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन द्वारा नामित विभिन्न पदों पर नियुक्तियों सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना समाजवादी पार्टी की मानसिकता और चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सत्ता की लालसा में बौखलाहट का परिचय दे रहे हैं। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र में स्वीकार्य है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता।

कार्यक्रम एवं बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, विद्यावती राजभर, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, मौसम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अरविंद सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, अमरनाथ सिंह, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र, संगीता चौरसिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply