मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, परस कटुई, अकबरपुर, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारती अप्रोचिंग टुमॉरो फाउंडेशन द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की निदेशक वसुंधरा कुमारी, अदिति आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहीं।उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वच्छता अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ईश्वरावती वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। वहीं सहायक अध्यापक श्याम सिंगार यादव ने कहा कि किशोरियों को सही जानकारी एवं सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना आज की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने भारती अप्रोचिंग टुमॉरो फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply