राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनामीपुर-अकबरपुर रोड स्थित अनव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
संस्थान के प्रबंधक रजनीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में मानव जीवन के लिए अमूल्य योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक तापमान और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पृथ्वी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया।
You must be logged in to post a comment.