उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी की संगठनात्मक बैठक जवाहर नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। नए सदस्यों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित, जनहित और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है।
बैठक में कार्यकर्ताओं और सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। संगठन के विस्तार, नए क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और आम जनता तक पहुंच मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करते हुए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है।कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ कानपुर जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी, शिवम राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.