उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा समाजसेवी विनोद दीक्षित को भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कुबाड़ियापीर हाथी मैला के मुख्य मार्गदर्शक एवं व्यापारी नेता राज नारायण गौड़ तथा राजीव शर्मा ने दुपट्टा पहनाकर विनोद दीक्षित का सम्मान किया।
इस मौके पर दोनों नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समाजहित एवं जनजागरूकता के कार्यों को और गति मिलेगी।
सम्मान पाकर विनोद दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। समाज सेवा, जनजागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
फोटो: विनोद दीक्षित का स्वागत करते हुए व्यापारी नेता राज नारायण गौड़ व राजीव शर्मा।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा