उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। श्रमिक आंदोलन से लंबे समय से जुड़े कानपुर के वरिष्ठ कर्मचारी एवं श्रमिक नेता शरद प्रकाश अग्रवाल को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से मान्यता प्राप्त गैर-राजनीतिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) की केंद्रीय समिति का आमंत्रित सदस्य (इनवाइटी मेंबर) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव एस.पी.तिवारी की ओर से जारी की गई है।टीयूसीसी ने अपने नियुक्ति पत्र में शरद अग्रवाल के श्रमिक हितों के प्रति समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और ट्रेड यूनियन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका की सराहना की है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सुझावों से केंद्रीय समिति को मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।नई जिम्मेदारी के तहत शरद अग्रवाल राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।शरद अग्रवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाज को और मजबूती से उठाने का अवसर भी है। वे संगठन की नीतियों और अनुशासन के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.