उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। आज़मी शजर और रागिब शकील के संयोजन में आयोजित शम्सी समर कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले सोमवार को समाप्त हो गए। शम्सी सुपर किंग्स और शम्सी पैराडाइस ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।जेएमडी ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में शम्सी सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में शम्सी फाल्कन्स की टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई और सुपर किंग्स ने सात रन से रोमांचक जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने वाले रेहान खान उर्फ सोमू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर शम्सी रेंजर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी पैराडाइस ने 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर 122 रन बना लिए और छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 37 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले इनामुर रहमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।अब पहले सेमीफाइनल में शम्सी सुपर किंग्स का सामना शम्सी रेंजर्स से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शम्सी फाल्कन्स और शम्सी पैराडाइस आमने-सामने होंगी। इसकी जानकारी साहिल रहमान ने दी।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर