उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आर. बी. चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ललिता चौधरी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने दंपति को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा समिति की ओर से स्मृति-चिन्ह (स्मृति-पत्र) भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विनोद दीक्षित ने दंपति के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में आर. बी. चौधरी का योगदान सराहनीय है। समिति परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों का वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा