उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जेएमडी ग्राउंड पर खेले गए शम्सी समर कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण का खिताब शम्सी पैराडाइस ने शानदार अंदाज में अपने नाम कर लिया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में टीम ने शम्सी सुपर किंग्स को अंतिम गेंद पर पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी शम्सी पैराडाइस के सामने शम्सी सुपर किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अब्दुल मालिक ने 74 रन की दमदार पारी खेली, जबकि अब्दुल वाहिद ने 49 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी पैराडाइस की शुरुआत संभली रही और बल्लेबाजों ने अंत तक संयम बनाए रखा। फहद मजीद ने दबाव के बीच 59 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फहद मजीद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट का आयोजन आज़मी शजर और रागिब शकील ने किया। आयोजक रागिब शकील ने बताया कि अब अक्टूबर से शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-14 का आयोजन होगा, जो जनवरी तक चलेगा। इस बार लीग में नौ टीमें—शम्सी फाल्कन्स, शम्सी रेंजर्स, शम्सी पैराडाइस, शम्सी पावर हिटर्स, शम्सी ब्लीड ब्लू, शम्सी नाइट राइडर्स, शम्सी थंडर स्टार्स, शम्सी पैंथर्स और शम्सी सुपर किंग्स—खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.