राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
टांडा कलवारी पुल पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ निवासी और बहराइच में कार्यरत शिक्षक आजमगढ़ से बहराइच की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने कार के दाहिनी तरफ टक्कर मार दी, जिससे कार का साइड वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही कांस्टेबल केशव सिंह और अमरजीत यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
रिपोर्ट- अरविन्द कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टांडा अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.