बच्चों की हाजिरी से पढ़ाई तक, खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की व्यवस्था कसी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। मियागंज। स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ छात्रों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष नजर रहेगी। 80 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार ने प्रधान व इंचार्ज शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई मासिक बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों और विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति जांची।एसएचवीआर ऐप सर्वेक्षण और टाइम एंड मोशन स्टडी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। यू-डायस पोर्टल पर अपार,शिक्षक और छात्र मॉड्यूल तथा ड्रॉपबॉक्स के कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का नियमित उपयोग कराने, निपुण लक्ष्य ऐप पर छात्रों का आकलन करने और स्कूल रेडीनेस गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। टीएलएम, विज्ञान-गणित किट, कार्यपुस्तिका मूल्यांकन, न्यूज पेपर गतिविधि और कैच-अप शिक्षण की भी समीक्षा हुई।बैठक में भौतिक व डिजिटल पंजिकाओं, छात्र डाटा और वित्तीय बिल-वाउचर को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इको क्लब, कंपोजिट ग्रांट, जर्जर भवनों के चिन्हांकन, जन्म प्रमाणपत्र, इंस्पायर मानक अवार्ड, परिवार सर्वेक्षण और डीबीटी सत्यापन की स्थिति भी परखी गई। सभी स्टाफ को कैशलेस चिकित्सा योजना के आवेदन पूरे करने को कहा गया।बैठक में आफताब आलम, अमित शर्मा, अल्काफ अहमद, अजीजुर्रहमान, सचिन सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, आशीष अवस्थी, पूनम गौड़ आदि मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply