उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शहर में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता तीन नवंबर से हरसहाय पीजी कॉलेज में शुरू होगी। पांच नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
एसोसिएशन के सचिव अश्वनी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर