माय कॉलेज मित्र में बीएएमएस प्रवेश के लिए निःशुल्क काउंसलिंग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बीएएमएस सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए माय कॉलेज मित्र की ओर से निःशुल्क काउंसलिंग और प्रवेश मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था के माध्यम से विद्यार्थी नीट स्कोर और रैंक के आधार पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।संस्था के अनुसार, कम नीट स्कोर के कारण अब तक कॉलेज में प्रवेश नहीं पा सके विद्यार्थी भी अपनी पात्रता के अनुसार उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में भी सहयोग दिया जाएगा।

माय कॉलेज मित्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराना और कॉलेज चयन में सहायता करना है। हालांकि, बीएएमएस में प्रवेश नीट की अनिवार्य योग्यता, निर्धारित पात्रता, उपलब्ध सीटों और संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण के नियमों के आधार पर ही मिलेगा। संस्था ने प्रवेश की गारंटी नहीं दी है।
इच्छुक विद्यार्थी प्रथम तल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास, गोूबा गार्डन रोड, कल्याणपुर, कानपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9044632323 पर कॉल या व्हाट्सऐप किया जा सकता है।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply