उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर 28 मार्च 2020 (सू0वि)- जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन नियमित तौर पर गौशालाओं का विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी निरीक्षण करते रहें। गौशालाओं में चारे, पानी आदि की कोई कठिनाई न आने पाए। यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है। किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही न की जाए तथा सभी खंड विकास अधिकारी अपने विकासखंड में नियमित रूप से प्रतिदिन सभी गौशालाओं की समीक्षा करेंगे कि किसी गौशाला में कोई कमी तो नहीं है अगर कमी है तो उसे दूर भी कराएंगे। इसमें किसी स्तर पर कोई लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि चारा, भूसा, मुर्गी दाना आदि की बिक्री पर कोई रोक नहीं है इनकी दुकान खुल सकती है और यह किसी वाहन से एक स्थान से दूसरे स्थान से लाई जा सकती है। इनके वाहनों पर कोई रोक नहीं है। इसी प्रकार प्रत्येक दूधिया अपना दूध घर-घर जा कर के बेच सकता है इस पर भी रोक नही है।
——–
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.