लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए थाना प्रभारी बक्सा ने सरेआम गुंडागर्दी कर धारा 144 की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर

मकान मालिक के परिजन को पीटते हुए, छोड़ दिए किराएदार को जबरन घर के अंदर प्रवेश कराया–
जौनपुर जनपद के थाना बक्सा के अंतर्गत नौपेडवा बाजार दिनांक 27/3/ 2020 में दोपहर 3:00 बजे पुलिस बल के साथ धारा 144 का उल्लंघन करते हुए थाना प्रभारी बक्सा ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल की दुकान व घर में घुसकर उनके परिवार के परिजन को मारते पीटते हुए यहां तक बिना महिला पुलिस के बिना महिलाओं को पीटते हुए छोड़ दिए किराएदार को जबरन घर के अंदर प्रवेश करा दिया आरोप है कि या मकान राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल पत्नी चंद्रावती देवी का है पुलिस के साथ महिला सिपाही भी नहीं थी थाना प्रभारी ने जिस महिला थानेदार को कब्जा कराया है वहीं किराएदार महिला ने 10 दिन पहले थाना प्रभारी के ऊपर छेड़खानी व बलात्कार का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी बक्सा ने महिला से बलात्कार और छेड़खानी से बचने के लिए तथा लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए पूरी गुंडई के साथ परिवार के परिजन को मारा-पीटा और थाने में ले जाकर बनकर दिया सवाल उठता है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो व्यक्ति न्याय किसके दम पर मांगे फिलहाल पूरी योजना के साथ जिला के पुलिस अधिकारी समेत कई लोग इस मामले में शामिल है।

रिपोर्ट ‌‌‌अमित तिवारी