विधायक लीना तिवारी की मेहनत रंग लाई, जमालापुर बसुही नदी पर बनेगा पुल

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोरोना वायरस की दहशत के बीच जमालापुर क्षेत्र के लिए एक खुश कर देने वाली खबर है। जिससे कई गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधानसभा क्षेत्र की जनता को विधायक ने तोहफा प्रदान किया है। बसुही नदी के जर्जर 71.18 मीटर पुल का निर्माण कार्यक्रम की स्वीकृति मिली है। पुल निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जिले में लुंबिनी- दुद्धी राजमार्ग पर मडियाहू से 4 किलोमीटर दक्षिण में बसुही नदी पर जर्जर पुल के निर्माण कार्य के लिए अपना दल (एस) विधायक डॉ .लीना तिवारी के प्रयास से बसुही नदी
पर सेतु निर्माण के लिये शासन द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। ग्रामीण लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। पूर्ववर्ती सरकारों में भी इस मुद्दे को उठाया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया था। शासन स्तर से 7 करोड़ 27 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है। पुल निर्माण की आधी धनराशि विभाग को अवमुक्त कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के अलावा क्षेत्रीय लोगो का काफी मात्रा में राहत मिलेंगी।

जमालापुर से जौनपुर की ओर जाने वाला सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। यह जौनपुर के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ , अयोध्या , फैजाबाद, गोंडा और बहराइच हजारों श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग से ही जाते हैं। विंध्याचल की ओर सें आने जाने वाले वाहन इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। पिछले कई सालों से पुल जर्जर अवस्था में था। इसलिये जिससे घंटों जाम लग जाता था। शुक्रवार को विधायक लीना तिवारी ने बताया कि बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा लोगों को राहत दिलाने के क्रम मे बसुही नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति दिलाई गई हैं। उन्होंने शासन को दो वर्षों से लगातार पत्र लिखकर सड़क के महत्व व पुल के लिये अवगत कराकर सड़क का चौड़ीकरण व पुल निर्माण कराने की मांग की। सात करोड़ पच्चीस लाख की लागत से पुल को एक वर्ष के अंदर पूरा कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रिपोर्ट पंकज विश्वकर्मा